एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राकांपा को मजबूत करने के लिए जल्द पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया जाएगा: अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) इस साल के अंत में संभावित निकाय चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए विधानमंडल का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत करेगी।

देश की खबरें | राकांपा को मजबूत करने के लिए जल्द पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया जाएगा: अजित पवार

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) इस साल के अंत में संभावित निकाय चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए विधानमंडल का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत करेगी।

राकांपा प्रमुख ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम नंदुरबार से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि यह दौरा स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने और महिलाओं, युवाओं तथा उभरते नेताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर केंद्रित होगा।

राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र 18 जुलाई को समाप्त होगा।

पवार ने यह भी कहा कि वह सप्ताह में चार दिन, बृहस्पतिवार से रविवार तक विशेष रूप से पार्टी से संबंधित कार्यों के लिए समर्पित करेंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए लोगों को संगठन के भीतर सम्मान और जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर जिंतूर के पूर्व विधायक विजय भांबले शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) छोड़कर अजित पवार की राकांपा में शामिल हुए।

गढ़चिरौली, चंद्रपुर, परभणी, नागपुर, हिंगोली, अहिल्यानगर जिलों और मुंबई के मानखुर्द-शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र के कई पदाधिकारी, पूर्व पार्षद और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भी राकांपा में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).