देश की खबरें | पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए गृह मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर रखने की मांग को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखने के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्हें पहले गृह मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए था।
नयी दिल्ली, दो जुलाई पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर रखने की मांग को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखने के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्हें पहले गृह मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए था।
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव को मंजूरी देने के लिए सक्षम प्राधिकारी है, जो संबंधित राज्य सरकार की सिफारिश पर ऐसा करता है।
एक अधिकारी ने बताया कि किसी स्टेशन का नाम बदलने के लिए राज्य के मुख्य सचिव कैबिनेट से मंजूरी लेने के बाद गृह मंत्रालय को पत्र लिखते हैं।
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “एक बार गृह मंत्रालय प्रस्ताव को मंजूरी दे दे तो रेल मंत्रालय को जानकारी देते हुए राज्य सरकार इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी कर सकती है। जोनल रेलवे, स्टेशनों के नाम में परिवर्तन को क्रियान्वित करता है।”
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के पत्र ने वास्तविक मुद्दे को संबोधित करने के बजाय बवाल मचा दिया है।”
मुख्यमंत्री गुप्ता ने स्टेशन का नाम बदलने की मांग “महाराजा अग्रसेन के सम्मान में” की, जिनकी ऐतिहासिक शख्सियत रही है और जिनकी विरासत ने भारत, विशेष रूप से दिल्ली के सामाजिक-आर्थिक विकास पर गहरा प्रभाव डाला है।
गुप्ता ने अपने पत्र में कहा, “पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन करना उनकी अमर विरासत को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी और यह उन लाखों दिल्लीवासियों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा है, जो उन्हें अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

