देश की खबरें | टीएमसी की संस्कृति शोरगुल करने, संसद में प्रतियां फाड़ने की है : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से टीएमसी सदस्यों द्वारा उनके बयान की प्रति छीनने एवं उन्हें फाड़ने की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की और कहा कि उनका आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ एवं निंदनीय है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से टीएमसी सदस्यों द्वारा उनके बयान की प्रति छीनने एवं उन्हें फाड़ने की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की और कहा कि उनका आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ एवं निंदनीय है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संसद की गरिमा के खिलाफ काम करने का टीएमसी का लंबा इतिहास रहा है। शोरगुल करना, पत्रों को फाड़ना उनकी संस्कृति है। भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है।’’

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक सांसद ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव से बृहस्पतिवार को राज्यसभा में उनके बयान की प्रति छीन ली और उन्हें फाड़ दिया। उस वक्त मंत्री इजराइली स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर कथित जासूसी के बारे में बयान देने वाले थे।

नड्डा ने विपक्षी दल पर संसद को बाधित कर अपना राजनीतिक अस्तित्व ‘‘बचाने’’ और देश के विकास में बाधा डालने के आरोप लगाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय संसद लोकतंत्र का महामंदिर है जिसका हर पल देश के लोगों की सेवा एवं विकास के लिए समर्पित है। लेकिन विपक्ष संसद के कामकाज को बाधित कर देश के विकास की यात्रा में बाधा डाल रहा है ताकि उसका राजनीतिक अस्तित्व बचा रहे। यह लोकतंत्र का अपमान है।’’

संसद के मॉनसून सत्र में पेगासस जासूसी विवाद और मूल्य वृद्धि सहित कई मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के कारण कामकाज बहुत कम हो पा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Nashik Case: टीसीएस नासिक धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला, आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पूर्व IPS अधिकारी की समिति गठित

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय