जरुरी जानकारी | टाइटन का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 771 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाइटन कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 771 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, तीन मई टाइटन कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 771 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 736 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसकी कुल आय बीते वित्त वर्ष जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 11,472 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 9,419 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,496 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 3,274 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 47,501 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 38,675 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\