जरुरी जानकारी | टाइटन ने कहा दूसरी तिमाही में सामान्य होने लगा कारोबार, आभूषण खंड में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका कारोबार सामान्य हो गया है। कंपनी ने कहा कि ,खास कर के आभूषणों की बिक्री में तेजी से यह सुधार हुआ है।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका कारोबार सामान्य हो गया है। कंपनी ने कहा कि ,खास कर के आभूषणों की बिक्री में तेजी से यह सुधार हुआ है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी को जून तिमाही में 297 करोड़ रुपये का अप्रत्याशित घाटा हुआ था।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

कंपनी ने तिमाही के बाद दी जाने वाले जानकारियों में कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने के दौरान देश भर में चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटाये जाने के कारण कारोबार के मोर्चे पर कंपनी के प्रदर्शन के उबरने की प्रक्रिया जारी है।’’

उसने कहा कि उपभोक्ता नयी परिस्थतियों को स्वीकार कर रहे हैं और वे सामान्य गतिविधियों की ओर लौट रहे हैं। वे अब स्टोर भी आ रहे हैं और स्टोर में समय भी बीता रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

कंपनी ने कहा कि वह अब त्योहारी सत्र में अच्छे से प्रदर्शन करने को तैयार है। ऐसा माना जा रहा है कि त्योहारी सत्र से बाजार की धारणा मजबूत होगी।

टाइटन ने कहा कि ई-वाणिज्य के माध्यमों के जरिये बिक्री में तेजी आयी है। मॉल के खुलने से भी मदद मिली है। बिक्री में सुधार होने के साथ ही कंपनी ने नेटवर्क में विस्तार का कार्य भी शुरू कर दिया है।

कंपनी ने कहा कि आभूषण खंड ने कारोबार को उबारने की अगुवाई की है। दूसरी तिमाही के दौरान साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में आभूषणों की बिक्री 98 प्रतिशत तक उबर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\