देश की खबरें | टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने भारतीय नौसेना के लिए डीएससी जहाज का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ स्थित अपने शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के लिए पहले डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) का अनावरण किया।

कोलकाता, 31 अगस्त टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ स्थित अपने शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के लिए पहले डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) का अनावरण किया।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टीआरएसएल भारतीय नौसेना के लिए इस तरह के पांच जहाज बना रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पांच डीएससी का कुल अनुबंध मूल्य लगभग 175 करोड़ रुपये था।

बयान में कहा गया है कि डीएससी एक अत्याधुनिक जहाज है जो किसी भी वातावरण में नौवहन की सुविधा के लिए उन्नत तकनीकी क्षमताओं से लैस है। इसमें भारतीय नौसेना के गोताखोरों के लिए अत्याधुनिक उपकरण हैं।

टीआरएसएल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने कहा, ‘‘हमें भारतीय नौसेना के लिए पहले डीएससी का अनावरण करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हम गुणवत्ता वाले जहाजों के निर्माण की अपनी शानदार प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

अनावरण समारोह में वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू ने कहा, ‘‘डीएससी परियोजना रक्षा मंत्रालय की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक प्रमाण है और भारतीय नौसेना के सीसीडीटी के किसी भी मिशन जरूरत को पूरा करने में मदद करेगी। हालांकि ये डीएससी मुख्य रूप से लंगर डाले गए जहाजों को सहायता प्रदान करेंगे।’’

बयान में कहा गया है कि डीएससी से भारतीय नौसेना की क्षमताओं का विस्तार होगा और इससे उसे समुद्री क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह भारतीय जहाज निर्माण उद्योग के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें