देश की खबरें | देश को बदलने का समय आ गया है: राहुल गांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश को बदलने का समय आ गया है।
जयपुर, 19 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश को बदलने का समय आ गया है।
वे बूंदी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'भारत माता की जय' के बजाय 'अडाणी जी की जय' कहना चाहिए।
उन्होंने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, उनको ‘अडाणी जी की जय’ कहना चाहिए ... काम तो उनका करते हैं।’’
जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए राहुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जाति आधारित जनगणना नहीं करवा सकते चाहे कुछ भी हो जाए, क्योंकि मोदी तो अडाणी के लिए काम करते हैं।
उन्होंने कहा,‘‘यह काम राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी कर सकती है। जिस दिन जाति आधारित जनगणना हो गई और पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को बात समझ में आ गयी, उस दिन ये देश बदल जायेगा। अब देश को बदलने का समय आ गया है।’’
उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर ही 'भारत माता' हैं और भारत माता की 'जय' तब होगी जब देश में इन वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)