देश की खबरें | टिम डेविड आईपीएल खेलने वाले सिंगापुर के पहले क्रिकेटर बनने की राह पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दुनिया भर की लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को अपनी टीम में शामिल किया है जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दुनिया भर की लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को अपनी टीम में शामिल किया है जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा।

डेविड ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने सभी 106 सदस्य देशों को टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया है। छह फुट पांच इंच के कद के डेविड ने 158 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 14 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 558 रन बनाये है।

उन्होंने कुल मिलाकर 49 टी20 मैच खेले है जिसमें बीबीएल (ऑस्ट्रेलिया) और पीएसएल (पाकिस्तान) में प्रतिनिधित्व भी शामिल है। उन्होंने इस दौरान 155 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1171 रन बनाये है।

बीबीएल में वह होबार्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने हाल ही में सरे के लिए रॉयल लंदन कप में दो लिस्ट ए शतक बनाए थे, जिसमें वार्विकशर के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 140 रन की पारी भी शामिल है।

पच्चीस साल के डेविड के पिता रॉड डेविड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उन्होंने 1997 के आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

डेविड सिंगापुर के नागरिक है लेकिन उनका परिवार वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह पर्थ में बड़े हुए है।

आरसीबी की टीम में एबी डिविलियर्स और काइल जैमीसन की जगह अंतिम 11 में लगभग तय है जबकि डैन क्रिस्चियन भी भी इसमें जगह बनाने के दावेदार है। टीम के कप्तान विराट कोहली हालांकि इस बात को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे कि डेविड पहले ही टी20 और लिस्ट ए के सीनियर स्तर के प्रतिस्पर्धी 64 मैचों में 77 छक्के लगा चुके हैं।

डेविड आईसीसी के किसी सहयोगी (एसोसिएटेड) देश से आईपीएल में खेलने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं। उनसे पहले नीदरलैंड के रेयान टेन डोएशेट और डिर्क नानेस (जो ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेले हैं) आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं।

आईपीएल-14 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में शुरू होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें