विदेश की खबरें | अमेरिका में प्रतिबंध लागू होने के बाद ‘टिकटॉक’ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ पर प्रतिबंध लगाने वाला संघीय कानून प्रभावी होने से कुछ घंटे पहले ऐप को बंद कर दिया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन, 19 जनवरी अमेरिका में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ पर प्रतिबंध लगाने वाला संघीय कानून प्रभावी होने से कुछ घंटे पहले ऐप को बंद कर दिया गया।

ऐप शनिवार को बंद किया गया।

अमेरिकी उपयोगकर्ताओं को ऐप खोलने पर एक संदेश मिला जिसमें लिखा था, “अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित किया गया है। इसका मतलब है कि दुर्भाग्य से आप अब टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे।”

संदेश में लिखा था, “हम भाग्यशाली हैं कि राष्ट्रपति ट्ंरप ने संकेत दिया है कि वह पदभार संभालने के बाद टिकटॉक को बहाल करने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेंगे। तब तक के लिए हमारे साथ बने रहिये।”

एक ओर, बाइडन प्रशासन ने टिकटॉक की बंद करने की धमकी को एक "स्टंट" बताकर खारिज कर दिया तो दूसरी ओर टिकटॉक ने कहा कि स्पष्ट आश्वासन के बिना, उसके पास अमेरिका में अपनी सेवाओं को निलंबित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद टिकटॉक को बहाल करने के लिए एक समाधान पर काम करने की मंशा व्यक्त की है। टिकटॉक ने आश्वासन दिया कि टीमें जल्द से जल्द सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए काम कर रही हैं।

शनिवार शाम को स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे टिकटॉक और कैपकट दोनों ऐप पर एक चेतावनी दिखाई दी जिसमें लिखा था, “टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिकी कानून 19 जनवरी को प्रभावी होगा, हमें खेद है कि इसकी वजह से हमें अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हम यथाशीघ्र अमेरिका में अपनी सेवा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। बने रहें।”

स्थानीय समयानुसार रात 10:30 बजे तक उपयोगकर्ताओं को दोनों ऐप्स तक पहुंचने से रोक दिया गया, टिकटॉक ने एक संदेश प्रदर्शित किया कि ऐप "अभी उपलब्ध नहीं है", लेकिन निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के शासनकाल में समाधान की उम्मीद है।

यह निर्णय प्लेटफॉर्म के भविष्य को लेकर कई दिन से जारी अटकलों और असमंजस के बाद लिया गया है।

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से विनिवेश/प्रतिबंध कानून को बरकरार रखा और टिकटॉक की चीन में स्थित मूल कंपनी बाइटडांस को ऐप में विनिवेश करने के लिए रविवार तक का समय दिया।

ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह संभवतः टिकटॉक को 90 दिन का समय देंगे।

ट्रंप ने "मीट द प्रेस" की मॉडरेटर क्रिस्टन वेल्कर के साथ बातचीत में कहा, "संभवतः 90 दिन का समय दिया जाएगा क्योंकि यह उचित है। आप जानते हैं, यह उचित है। हमें इस पर सावधानीपूर्वक विचार करना होगा। यह बहुत बड़ी स्थिति है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\