राकेश टिकैत ने पैरालंपिक में रजत पदक विजेता गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी से की मुलाकात, दी बधाई
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात करके पैरालंपिक खेल में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई दी.
नोएडा (उप्र),11 सितंबर : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात करके पैरालंपिक खेल में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई दी.
टिकैत ने कहा कि किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को पगड़ी बांधी तथा उन्हें फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया. किसानों ने उन्हें उपहार स्वरूप देसी घी भेंट किया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: स्कूल हेडमास्टर ने अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग छात्रा से किया रेप; गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी.