देश की खबरें | मध्यप्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन मृत पाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में एक पहाड़ी पर दो चट्टानों के बीच फंसने से एक बाघिन की मौत हो गई। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंडला (मध्यप्रदेश), 28 मई मध्यप्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में एक पहाड़ी पर दो चट्टानों के बीच फंसने से एक बाघिन की मौत हो गई। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्र निदेशक रवींद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि कान्हा वन परिक्षेत्र के मुंडी दादर बीट में मंगलवार को 8 से 10 साल की उम्र की बाघिन मृत पाई गई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि बाघिन दो बड़ी चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के परिसर की जांच खोजी कुत्तों की मदद से की गई और दिशा-निर्देशों के अनुसार इलाके की घेराबंदी की गई।

उन्होंने कहा कि काफी प्रयासों के बाद बाघिन के शव को मौके से बरामद कर उसका पोस्टमार्टम किया गया।

उन्होंने कहा कि बाघिन के शरीर के सभी अंग सही-सलामत पाए गए। अधिकारी ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, फोरेंसिक जांच के लिए शव के नमूने लिए गए हैं।

मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई बाघ अभयारण्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Live Streaming In India: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs South Africa,  T20 World Cup 2026 51st Match Prediction: सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, सम्मान के लिए उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 51st Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\