देश की खबरें | कोयंबटूर में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कोयंबटूर, 21 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मोदी 25 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे पुडुचेरी से यहां ‘कोडिसिया कॉम्प्लेक्स’ में एक आधिकारिक समारोह में शिरकत करने पहुचेंगे।

मोदी यहां कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बाद में वह भाजपा की एक चुनावी बैठक में भी शामिल होंगे।

पुलिस ने बताया कि उनके दौरे से पहले यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी 11 नाकों पर चौबीसों घंटे सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त चौकियां तैनात की गई हैं और गश्त भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने बताया कि समारोह स्थल के पास ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों को भी सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएससी) का एक दल दो दिन में यहां सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने पहुंच सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\