विदेश की खबरें | बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (अनीसुर रहमान)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 15 नवंबर बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले अधिकारियों ने बुधवार को राजधानी ढाका और अन्य प्रमुख शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी।

बांग्लादेश में चुनाव को लेकर जारी अशांति के बीच चुनाव आयोग (ईसी) ने कहा कि वह अगले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा बुधवार को करेगा।

चुनाव आयोग के सचिव जहांगीर आलम ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल शाम सात बजे 12वें संसदीय चुनाव के पूरे कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव आयोग को लगता है कि अब चुनाव की तारीखों की घोषणा करने का माहौल अनुकूल है, जहांगीर आलम ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने आपको पहले बताया है, चुनाव के लिए आवश्यक माहौल मौजूद है। ’’

बांग्लादेश में विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी जैसे उसके धुर दक्षिणपंथी सहयोगियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए एक अभियान चलाया हुआ है। इन विपक्षी दलों की मांग है कि देश में शेख हसीना की सरकार को हटाकर एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए और उसके नेतृत्व में ही आम चुनाव कराए जाने चाहिए।

सत्तारूढ़ अवामी लीग ने इस मांग को खारिज कर दिया और कहा है कि चुनाव मौजूदा प्रधानमंत्री के पद पर बने रहते हुए ही होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी