देश की खबरें | कोटा में बाघ की मौत : अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुकुन्दरा हिल्स बाघ अभयारण्य से संबंधित चार वर्षीय बाघ राजस्थान के कोटा जिले में मृत मिला। उसका यहां मशालपुरा वन में एक तालाब के पास शव मिला।
कोटा, 23 जुलाई मुकुन्दरा हिल्स बाघ अभयारण्य से संबंधित चार वर्षीय बाघ राजस्थान के कोटा जिले में मृत मिला। उसका यहां मशालपुरा वन में एक तालाब के पास शव मिला।
कुछ दिन पहले वन अधिकारियों ने उसे लंगड़ाते हुए देखा था।
एमटी-तीन नाम से जाने जाने वाले मृत बाघ का पोस्टमार्ट तीन डॉक्टरों की टीम ने किया था। उसके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण था।
डॉक्टरों ने कहा कि शक है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है, क्योंकि उसके दिल का आकार बढ़ा हुआ था।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: विश्वभर में COVID-19 के मामले 1.53 करोड़ के पार, अब तक 6.30 लाख से अधिक लोगों की मौत.
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर के बाद बाघ का पोस्टमार्टम किया गया था जिसके बाद बाघ अभयारण्य में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह बाघ मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य से संबंधित था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)