देश की खबरें | बाघिन 'जमुना' को ओडिशा के सिमलीपाल बाघ अभयारण्य के जंगल में छोड़ा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिमलीपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) से लाई गई बाघिन ‘जमुना’ को यहां उसके अस्थायी कक्ष से शनिवार को जंगल में छोड़ दिया।
बारीपदा (ओडिशा), नौ नवंबर सिमलीपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) से लाई गई बाघिन ‘जमुना’ को यहां उसके अस्थायी कक्ष से शनिवार को जंगल में छोड़ दिया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 'बाघिन' एसटीआर के मुख्य क्षेत्र में है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित निगरानी टीम के माध्यम से 'जमुना' पर नियमित रूप से नजर रखी जा रही है।
ओडिशा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) सुशांत नंदा ने बाघिन को जंगल में छोड़े जाने की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
ढाई साल की 'जमुना' नामक बाघिन को 27 अक्टूबर को महाराष्ट्र से लाए जाने के बाद से ही एसटीआर के एक 'अस्थायी कक्ष' में रखा गया था।
इस बीच वन विभाग की वन्यजीव शाखा के अधिकारी भी एक अन्य बाघिन को लाने के लिए महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य पहुंच गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)