देश की खबरें | महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में कार से टक्कर के बाद बाघ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा गलियारे में एक कार से टक्कर के बाद एक बाघ की शुक्रवार को मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोंदिया, 11 अगस्त महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा गलियारे में एक कार से टक्कर के बाद एक बाघ की शुक्रवार को मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोंदिया मंडल के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) प्रमोद पंचभाई ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे कोहमारा-गोंदिया मार्ग पर स्थित मुरदोली वन की एक सड़क को पार कर रहे करीब दो साल के बाघ को एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी।

उन्होंने बताया कि वह लंगड़ाता हुआ झाड़ियों में चला गया और वहां से गुजर रहे लोगों ने वन विभाग को इस घटना की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि बाघ को गोंदिया मंडल के गोरेगांव रेंज की कम्पार्टमेंट संख्या 419 से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि घायल जानवर ने नागपुर के गोरेवाडा में वन्यजीव बचाव केंद्र ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना स्थल राजमार्ग पर गोंदिया को कोहमारा से जोड़ता है, जो नवेगांव-नागझिरा गलियारे के अंतर्गत आता है, जहां बाघों और दूसरे वन्यजीवों को अक्सर घूमते हुए देखा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\