देश की खबरें | लखीमपुर खीरी में बाघ ने मंदिर के पुजारी पर हमला कर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर जोन के मांझरा पूरब के जंगलों से भटके एक बाघ ने तिकुनिया पुलिस थाना क्षेत्र में राम जानकी मंदिर के पुजारी पर हमला कर मार डाला।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 18 जून लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर जोन के मांझरा पूरब के जंगलों से भटके एक बाघ ने तिकुनिया पुलिस थाना क्षेत्र में राम जानकी मंदिर के पुजारी पर हमला कर मार डाला।

वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुजारी मोहन दास (52) शुक्रवार की रात को जब खाना खाने के बाद मंदिर के पास ही टहल रहे थे, तभी यह घटना हुई।

मंदिर दुधवा बफर जोन के जंगलों के पास तिकुनिया-बहराइच रेलवे ट्रैक के पास स्थित है, जहां बाघों, जंगली हाथियों और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही की अक्सर सूचना दी जाती है।

इस क्षेत्र में मानव-पशु संघर्ष की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार बाघ ने पुजारी मोहन दास पर हमला किया और उनके शरीर को घसीटकर पास के जंगलों में ले गया, जहां उसने शरीर के बड़े हिस्से को खा लिया।

शनिवार को उनके सिर सहित शरीर के अवशेष और कुछ अन्य अंग बरामद किए गए।

इस घटना से उत्तेजित स्थानीय ग्रामीणों ने बाघ के खतरे से राहत की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण वहां पर सुरक्षा के लिए तारबंदी की मांग कर रहे थे।

उप निदेशक दुधवा बफर जोन, उप जिलाधिकारी निघासन सहित अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की।

उप निदेशक दुधवा बफर जोन सुंदरेशा ने बाघ के हमले में पुजारी के मारे जाने की पुष्टि की और कहा कि वन विभाग ग्रामीणों की मांग के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हो गया है।

इसके अलावा, जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें मानव बस्तियों से दूर रखने के लिए हाथियों पर गश्त करने के लिए क्षेत्र में वन टीमों को तैनात किया जाएगा। इस क्षेत्र में बाघ की पहचान के लिए कैमरे लगाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी