अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने अपनी पत्नी आमिना (56) को सुबह जबरन एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि स्वयं को बचाने के प्रयास में आमिना ने शमशेर को पकड़ लिया, जिससे वह भी काफी झुलस गया है।
भदोही (उप्र), तीन मई उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को एक सरकारी अस्पताल के कर्मचारी ने कथित रूप से अवैध संबंधों में बाधा डालने पर अपनी पत्नी को एक कुर्सी से बाँध कर जिंदा जला दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने अपनी पत्नी आमिना (56) को सुबह जबरन एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि स्वयं को बचाने के प्रयास में आमिना ने शमशेर को पकड़ लिया, जिससे वह भी काफी झुलस गया है।
उन्होंने बताया कि उस वक्त दम्पति के विक्षिप्त बेटा और बेटी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आमिना की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शमशेर को 60 प्रतिशत जली हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि बताया उधर से गुज़र रहे कुछ लोगों ने जलने की बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आमिना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में आमिना के भाई अमीन अहमद की शिकायत पर शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शमशेर यहाँ एक सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में वरिष्ठ वार्ड ब्याय के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसका किसी अन्य महिला से नाजायज रिश्ता था और इसी को लेकर उसका आमिना से अक्सर झगड़ा होता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).