देश की खबरें | ठग गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विभिन्न राज्यों में मोबाइल फोन टावर लगवाने, कर्ज दिलवाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इसकी जानकारी दी ।

लखनऊ, सात फरवरी उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विभिन्न राज्यों में मोबाइल फोन टावर लगवाने, कर्ज दिलवाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इसकी जानकारी दी ।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि ठगी करने वाले गिरोह के सरगना तथा बिहार के नालंदा निवासी नवीन गिरि नामक व्यक्ति को कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया वह इन दिनों राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र स्थित विनीत खंड में रह रहा था

गिरि पर अपने गिरोह की मदद से विभिन्न राज्यों में मोबाइल फोन सेवा के टावर लगवाने, उद्योग लगाने, कर्ज़ दिलाने, बालिका स्मृति योजना, फसल बीमा योजना तथा राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास योजना के नाम पर झांसा देकर ठगी करने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया है कि वह अलग-अलग नम्बर से लोगों को सरकारी योजनाओं अर्थ केयर, रिलायंस जियो टावर लगवाने, उद्योग लगाने, डूडा लोन दिलाने, बालिका स्मृति योजना, फसल बीमा योजना, हेल्थ इन्श्योरेंस, राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास योजना आदि के नाम पर लोगों को झांसा देकर व उनसे कोरियर से चेक मंगाकर ठगी करता है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरि ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है जो विभिन्न राज्यों में सक्रिय होकर कार्य करता है और ठगी करके धन अर्जित करता है और इस तरह पिछले पांच वर्षों मे सैकड़ों लोगों से लाखों रूपयों की ठगी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर