एजेंसी न्यूज

वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये एक अदालत दिन में 40 मामलों की सुनवाई कर सकती है: शीर्ष अदालत

शीर्ष अदालत देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से 25 मार्च से महत्वपूर्ण मुकदमों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई कर रही है। इस महामारी के फैलने की आशंका को देखते हुये न्यायालय परिसर में प्रवेश के लिये अनिवार्य वकीलों और शीर्ष अदालत के स्टाफ के प्रॉक्सीमिटी कार्ड भी निलंबित किये जा चुके हैं।

वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये एक अदालत दिन में 40 मामलों की सुनवाई कर सकती है: शीर्ष अदालत
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक न्यायालय दिन में 40 मुकदमों की सुनवाई कर सकता है।

शीर्ष अदालत देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से 25 मार्च से महत्वपूर्ण मुकदमों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई कर रही है। इस महामारी के फैलने की आशंका को देखते हुये न्यायालय परिसर में प्रवेश के लिये अनिवार्य वकीलों और शीर्ष अदालत के स्टाफ के प्रॉक्सीमिटी कार्ड भी निलंबित किये जा चुके हैं।

न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ ने उसके समक्ष सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई पूरी करने के बाद टिप्पणी की कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20 की जगह 40 मामलों की आसानी से सुनवाई की जा सकती है, बशर्ते मामले में बहस करने वाले अधिवक्ता अपने मामले की कार्यवाही पूरी होने के बाद, तुरंत उस स्थान को खाली कर दें।

न्यायमूर्ति भानुमति ने कहा कि वह इस बारे में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे से चर्चा करेंगी।

शीर्ष अदालत द्वारा जारी काम करने की मानक प्रक्रिया के अनुसार इस समय सिर्फ महत्वपूर्ण मुकदमे ही तत्काल सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किये जा रहे हैं।

शीर्ष अदालत द्वारा रविवार को जारी नयी मानक प्रक्रिया के अनुसार ऐसे नये मामले, जिन्हें कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन से पहले सूचीबद्ध किया जा सकता था, उन्हें अब पहले सूचीबद्ध किया जायेगा।

इस नयी अधिसूचना के अनुसार नये मामलों की सूची खत्म होने के बाद छोटे मामलों की श्रेणी वाले मामले सूचीबद्ध किये जायेंगे।

न्यायालय का रविवार को जारी नया सर्कुलर महत्वपूर्ण है क्योंकि शीर्ष अदालत ने ग्रीष्मावकाश पांच सप्ताह स्थगित रखने और 18 मई से 19 जून तक काम करने का निश्चय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).