देश की खबरें | बोलेरो कार और बाइक की भिडंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक बोलेरो कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर, 20 फरवरी राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक बोलेरो कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी नाथूलाल ने बताया कि डीडवाना गांव के पास एक बोलेरो कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दिलराज बैरवा, रमेश गुर्जर तथा रामकेश गुर्जर की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि सभी मृतकों की उम्र 30 वर्ष से कम है । उन्होंने बताया कि बाइक सवार सभी लोग डीडवाना रीको क्षेत्र से मजदूरी कर घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, जबकि घायल युवक को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि बोलेरो कार को जब्त कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

