देश की खबरें | लखीमपुर खीरी में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना इलाके में रविवार सुबह एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
लखीमपुर खीरी (उप्र), 10 मार्च लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना इलाके में रविवार सुबह एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मैलानी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौवा खेड़ा गांव के पास गोला-खुटार राजमार्ग पर एक भीषण दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जचल सिंह (30), कुंदन सिंह (35) और प्रतीक शर्मा (30) के रूप में हुई है। तीनों उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि घायलों में पिथौरागढ़ के नरेंद्र सिंह (31) और अनिकेत सिंह (30) शामिल हैं।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब पांच लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी आगे निकलने की कोशिश में एक ट्रैक्टर से टकरा गयी। इसी दौरान एक कार पीछे से एसयूवी से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मैलानी पुलिस ने एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल दो लोगों का उपचार किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

