देश की खबरें | उप्र: पटाखे फोड़ने के लेकर हुई झड़प में तीन युवक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि घटना चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरालसी गांव में रविवार रात की है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: डिंडीगुल जिले के पलानी इलाके में जमीन विवाद को लेकर चली गोली, 2 घायल: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसएचओ धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि बहस तब शुरू हुई जब दानकी सिंह ने तीन युवकों-ओमपाल, जितेंद्र और मयूर द्वारा पड़ोस में पटाखे जलाने पर आपत्ति जताई। बाद में यह तेज हथियारों और डंडों के साथ हिंसक झड़प में बदल गई।

पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | New Parliament Building: नए संसद भवन के निर्माण की तैयारियां शुरू, अक्टूबर 2022 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य.

एक अन्य घटना में सोमवार को इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक विवाह समारोह के दौरान जश्न में चलाई गई गोली से 10 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया ।

पुलिस के अनुसार घायल लड़के अमन को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार के मुताबिक पुलिस ने गोलीबारी के लिए शफीक और रफीक नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स