एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बांदा में तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार तीन साल की बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

देश की खबरें | बांदा में तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता की मौत

बांदा (उप्र), 12 जून बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार तीन साल की बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में बताया कि चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत तीन जून को एक युवक ने अपने पड़ोसी की तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था और पीड़ित बच्ची की बुधवार को कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसके मुताबिक, परिजनों ने बृहस्पतिवार को बच्ची के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची गत तीन जून को शाम चार बजे से अपने घर से लापता थी और पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान उसी रात पुलिस ने बच्ची को घायल अवस्था में जंगल से बरामद कर उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था और इस मामले में पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले युवक सुनील निषाद (24) को जंगल से ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि चूंकि इलाज के दौरान बुधवार को बच्ची की मौत हो गई है ,लिहाजा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जेल में निरुद्ध आरोपी के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).