एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रायपुर में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तीन वर्षीय बालिका के साथ कथित बलात्कार की घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | रायपुर में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार

रायपुर, 30 मार्च छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तीन वर्षीय बालिका के साथ कथित बलात्कार की घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि यह घटना जिले के धरसीवा थाना क्षेत्र में हुयी ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार को बालिका अपने घर के करीब खेल रही थी तब करीब में रहने वाला आरोपी उसे सुनसान स्थान में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान जब बच्ची बेहोश हो गई तब वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बालिका को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).