देश की खबरें | जूनागढ़ में तेंदुए के हमले में तीन वर्षीय बच्ची की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन मंडल में रविवार को तेंदुए के हमले में तीन वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।
जूनागढ़, 21 फरवरी गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन मंडल में रविवार को तेंदुए के हमले में तीन वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।
मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसावदा ने बताया कि घटना गिर-पश्चिम वन मंडल के जामवला रेंज अंतर्गत देवली गांव में एक खेत में हुई।
उन्होंने बताया कि लड़की जब खेत में खेल रही थी तो उसी दौरान एक तेंदुए ने अचानक हमला किया और उसे कुछ दूर तक खींचकर ले गया।
अधिकारी ने कहा कि लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं।
लड़की के माता-पिता पड़ोसी महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के निवासी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट
Holi 2026: देशभर में 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों वाली होली, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और चंद्रग्रहण का समय
England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Toss Winner Prediction: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
Karnataka Mobile Ban: कर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के फोन पर लग सकता है बैन, तैयारी में सिद्धारमैया सरकार
\