देश की खबरें | उत्तरायण उत्सव के दौरान पतंग के मांझे की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के विभिन्न शहरों में शनिवार को उत्तरायण उत्सव के दौरान पतंग के मांझे की चपेट में आने से तीन साल की एक बच्ची और 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेहसाणा (गुजरात), 14 जनवरी गुजरात के विभिन्न शहरों में शनिवार को उत्तरायण उत्सव के दौरान पतंग के मांझे की चपेट में आने से तीन साल की एक बच्ची और 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक अपराह्न में मेहसाणा जिले के विसनगर कस्बे में अपनी मां के साथ घर जा रही कृष्णा ठाकोर (तीन) की गर्दन में पतंग का मांझा फंस गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। ’’

वड़ोदरा शहर के छानी इलाके में हुई एक अन्य घटना में पतंग के मांझे से स्वामीजी यादव नामक एक मोटरसाइकिल सवार की गर्दन कट जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

छानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ स्वामीजी यादव अपने दोपहिया वाहन पर एक पुल से नीचे आ रहे थे, तभी एक पतंग का मांझा उनके गले में फंस गया, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। ’’

इस बीच, आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) तंत्र के अधिकारियों ने कहा कि पूरे गुजरात में दिन भर में पतंग के मांझे से लोगों के घायल होने के कई मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\