एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में जादू टोना करने के संदेह में तीन महिलाओं की हत्या,आठ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रांची जिले में तीन महिलाओं की जादू टोना करने के संदेह में पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | झारखंड में जादू टोना करने के संदेह में तीन महिलाओं की हत्या,आठ गिरफ्तार

रांची, छह सितंबर झारखंड के रांची जिले में तीन महिलाओं की जादू टोना करने के संदेह में पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में हुई हत्या के मामले में एक महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है,वहीं शेष लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलों के साथ डंडे से मारपीट की। उन्हें शक था कि ये महिलाएं जादू टोना करती थीं। आरोप हैं कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के निकट पहाड़ी इलाके में फेंक दिए।

रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए थे वहीं तीसरा शव सोमवार को बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मारी गई एक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, क्योंकि महिला के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों में शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).