एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के सिविल लाइंस में एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाएं घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उक्त वाहन में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के सिविल लाइंस में एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाएं घायल

नयी दिल्ली, चार नवंबर उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उक्त वाहन में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस थाने में एक दुर्घटना की रविवार सुबह जानकारी मिली।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर एक जलती हुई कार मिली और बताया गया कि घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा केंद्र में पुलिस टीम को पता चला कि इस दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया तथा तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दो महिलाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाएं 20-23 साल की आयु की हैं और तीनों दोस्त हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).