देश की खबरें | तीन महिलाएं नदी में बहीं, दो के शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नदी पार करते हुए तीन महिलाएं नदी में बह गईं जिनमें दो महिलाओं के शव बरामद कर लिये गये हैं।

नारायणपुर, छह जुलाई छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नदी पार करते हुए तीन महिलाएं नदी में बह गईं जिनमें दो महिलाओं के शव बरामद कर लिये गये हैं।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत माडिन नदी पार करने के दौरान तीन महिला सोमारी (44 वर्ष), पनकोबाई (43 वर्ष) और उर्मिला (16 वर्ष) नदी में बह गई। पुलिस ने दो के शव बरामद कर लिये।

यह भी पढ़े | ताजिकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार की देर शाम झारा गांव के 11 लोग अपने गांव जाने के लिए माडिन नदी पार कर रहे थे। बारिश की वजह से नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से सोमारी, पनकोबाई और उर्मिला बह गईं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब नगर सेना और बाढ़ आपदा टीम के सदस्यों के साथ पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने खोजी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | गृह मंत्रालय ने दी इजाजत, विश्वविद्यालयों में अब हो पाएगी परीक्षाएं.

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने पनकोबाई और उर्मिला के शव बरामद कर लिये तथा एक महिला की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\