देश की खबरें | लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन देने की कोशिश में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सतना (मप्र), 19 अक्टूबर मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलगावां के थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति की शिकायत पर तीनों महिलाओं के खिलाफ मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

सतना की बैंक कॉलोनी के निवासी आदर्श त्रिपाठी ने शिकायत की कि तीनों महिलाएं उनसे मिलीं और उनके परिवार के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि तीनों ने उनके बीमार पिता को ठीक करने के लिए उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए राजी करने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि इन महिलाओं ने हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद सोनू साकेत, पार्वती साकेत और अर्चना साकेत नाम की तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के पास से आपत्तिजनक सामग्री वाले पर्चे भी बरामद किए गए हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\