एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजनांदगांव और बालोद जिलों में जंगली हाथियों के हमले में बृहस्पतिवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 12 अगस्त राजनांदगांव और बालोद जिलों में जंगली हाथियों के हमले में बृहस्पतिवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव जिले के मोहला क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है वहीं बालोद जिले में जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला है।

उन्होंने बताया कि वन​ विभाग को जानकारी मिली है कि 23 हाथियों का दल मोहला क्षेत्र के पानाबरस, भैसबोड़ और आसपास के गांवों में मौजूद है। हाथियों ने गांवों में मकानों में तोड़फोड़ भी की है।

अधिकारियों ने बताया कि जब हा​थियों का दल भैसबोड़ गांव में था तभी 37 वर्षीय संतलाल मंडावी उनकी चपेट में आ गया और कुचल कर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों को जंगल की ओर से जाने से मना किया गया लेकिन इसके बावजूद देर शाम 45 वर्षीय रामभरोसे जंगल की ओर चला गया जहां हाथियों के कुचलने से उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बालोद जिले में हाथियों के हमले में मोतिन बाई नागवंशी (65) की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों जंगल की ओर से जाने से मना किया गया है। मृत ग्रामीणों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).