Farmers Protest: भारत में किसानों के प्रदर्शन को दबाने के कथित प्रयास से अमेरिकी सांसद चिंतित

अमेरिका के तीन सांसदों ने भारत में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों को दबाने की खबरों पर फिक्र जताई है. तीन सांसदों ने कहा, "इकट्ठा होने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता और नागरिक समाज के अधिकारों के प्रति सम्मान एक कार्यशील लोकतंत्र के मुख्य घटक हैं.

अमेरिकी सांसद/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 9 दिसंबर: अमेरिका के तीन सांसदों ने भारत में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों को दबाने की खबरों पर फिक्र जताई है. तीन सांसदों ने कहा, "इकट्ठा होने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता और नागरिक समाज के अधिकारों के प्रति सम्मान एक कार्यशील लोकतंत्र के मुख्य घटक हैं. इस साल हम यह देखकर काफी फिक्रमंद हैं कि भारत सरकार ने कई भारतीयों के इन अधिकारों को सीमित कर दिया. ये सिर्फ किसानों के साथ नहीं हुआ, बल्कि धार्मिक अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार संगठनों के साथ भी हुआ है."

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को लिखे पत्र में संसद सदस्य जॉन गारमेन्डी, जिम कोस्टा और शैला जैक्सन ली ने कहा कि सरकारें निश्चित रूप से अपनी आंतरिक कृषि नीतियां बना सकती हैं. लेकिन, हम भारत सरकार द्वारा इन प्रदर्शनों पर दी गई प्रतिक्रिया से चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अधिकार को कथित रूप से दबाया है.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: सीएम अमरिंदर सिंह ने दोहराई अपनी बात, कहा- कृषि कानून किसान विरोधी हैं, पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है

कोस्टा ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "भारत की स्थिति परेशान करने वाली है." उन्होंने कहा, "शांति पूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार लोकतांत्रिक स्वतंत्रता की बुनियाद है और इसका संरक्षण होना चाहिए."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Agricultural Bill Agricultural Bill 2020 AIFU AIKM AIKSCC All India Farmers Federation All India Kisan Sangharsh Coordination Committee All India Kisan Union America Bhartiya Kisan Union BKU chhattisgarh Delhi Disaster Management Authority Delhi Police Delhi-Haryana Delhi-Uttar Pradesh border Government of India Haryana India India Band Indian Farmers Union Karnataka Labor Party Lal Bahadur Shastri Madhya Pradesh Maharashtra new delhi Punjab UP Sikh and Punjab Tanmanjit Singh Dhesi UK UK MP uttarakhand अखिल भारतीय किसान महासंघ अखिल भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति अमेरिका भारत किसान प्रदर्शन अमेरिकी सांसद उत्तर प्रदेश और हरियाणा उत्तराखंड एआईएफयू एआईकेएम एआईकेएससीसी करनाल रोड कर्नाटक किसान किसान आंदोलन कृषि बिल कृषि बिल 2020 छत्तीसगढ़ तनमनजीत सिंह धेसी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिल्ली पुलिस दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा दिल्ली-हरियाणा नई दिल्ली पंजाब बीकेयू ब्रिटेन ब्रिटेन सांसद भारत भारत बंद भारत सरकार भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र यूपी लाल बहादुर शास्त्री लेबर पार्टी सिख और पंजाब सिंघू सीमा हरियाणा

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\