देश की खबरें | पुरबा बर्धमान में झड़प के दौरान तृणमूल कांग्रेस के तीन, भाजपा के एक समर्थक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम की घोषणा के एक दिन बाद पुरबा बर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प में कथित तौर पर चार लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बर्दवान, तीन मई पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम की घोषणा के एक दिन बाद पुरबा बर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प में कथित तौर पर चार लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारे गए तीन लोग उसके समर्थक थे जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज किया।
भाजपा ने कहा कि यह घटना ''लोगों की प्रतिक्रिया'' का नतीजा थी।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ समर्थक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जमालपुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नबाग्राम की ओर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान ओडिशापारा इलाके में उन पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां शाहजहां शाह, विभाष बाग और काकाली क्षेत्रपाल को मृत घोषित किया गया।
पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एक अन्य घटना में रायना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समसपुर में हुई झड़प में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

