एजेंसी न्यूज

गुजरात में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्य में महामारी से 100 लोगों की गई जान

वडोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुजरात में यह पहला मामला है जहां सशस्त्र बलों के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस संक्रामक रोग से राज्य में 100 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.

गुजरात में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्य में महामारी से 100 लोगों की गई जान
कोरोना वायरस का टेस्ट (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 24 अप्रैल: वडोदरा (Vadodara) में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुजरात (Gujarat) में यह पहला मामला है जहां सशस्त्र बलों के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस संक्रामक रोग से राज्य में 100 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.

गुजरात के रक्षा जन संपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने एक बयान जारी किया कि इन प्रशिक्षु सैनिकों को 22 अप्रैल को यहां से 100 किलोमीटर से अधिक दूर वडोदरा में सरकारी एसएसजी अस्पताल में कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश भर के सरपंचों से करेंगे बात

बयान में कहा गया है, ‘‘बड़ौदा (वडोदरा) में सैन्य स्टेशन में प्रशिक्षण ले रहे तीन सोल्जर क्राफ्ट्समैन 22 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए.’’ इसमें कहा गया है, ‘‘सैन्य अधिकारियों ने सभी नियमों का पालन किया और आवश्यक कार्रवाई की. तीनों जवानों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).