एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 14 सितंबर जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था और सुबह हुई मुठभेड़ में उन्होंने तीन आतंकवादियों को मारा गिराया।

आतंकवादियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस संगठन से जुड़े थे।

अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).