Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए जिनमें से एक संगठन का कमांडर था.
श्रीनगर, 11 जुलाई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए जिनमें से एक संगठन का कमांडर था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के रानीपुरा इलाके के क्वारीगाम में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी पक्की होने पर उन्हें आत्मसमर्पण करने का बार-बार अवसर दिया गया.
प्रवक्ता ने बताया, लेकिन तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं. सुरक्षा बलों ने इस पर जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए और उन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. यह भी पढ़ें : UP Population Control Bill: योगी सरकार आज पेश करेगी जनसंख्या नियंत्रण के लिए अपनी नई नीति, जानिए खास बातें
आतंकवादियों की पहचान सदूरा निवासी आरिफ हजाम, उदसू तेलवानी अचाबल निवासी बासित राशिद गनाई और पुलवामा के करीमाबाद निवासी सुहैल मुश्ताक भट के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक आरिफ हजाम अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर था और वह सितंबर 2018 से आतंकी गतिविधियों में शामिल था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

