देश की खबरें | कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी समेत तीन आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह दो पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये। ये पाकिस्तानी नागरिक हाल में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शामिल थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 12 जुलाई जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह दो पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये। ये पाकिस्तानी नागरिक हाल में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शामिल थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में शनिवार मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

यह भी पढ़े | स्टैंड-अप कॉमेडियन अग्रीमा जोशुआ को बलात्कार की धमकी देने वाले शख्स शुभम मिश्रा को वडोदरा पुलिस ने हिरासत में लिया.

उन्होंने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद उन्हें समर्पण का अवसर दिया गया। हालांकि उन्होंने तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सीएम अशोक गहलोत के साथ बैठक में मौजूद थे लगभग 75 विधायक, पायलट कैंप के MLA के खिलाफ सरकार ले सकती है एक्शन, रिपोर्ट.

पुलिस ने बताया कि मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान अबु राफिया उर्फ उस्मान और सैफुल्लाह के रूप में हुई। दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं।

उन्होंने बताया कि मारे गए तीसरे आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, राफिया 2016 से घाटी में सक्रिय था। वह और सैफुल्लाह कई आतंकी हमलों में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किये गये हैं।

पुलिस ने बताया कि मारे गये दो आतंकवादी एक जुलाई को सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल थे। सोपोर हमले में सीआरपीएफ के एक जवान और एक नागरिक की जान चली गयी थी।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को इस ''बडी कामयाबी'' के लिए बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज