कोटा में 12 घंटे के भीतर तीन छात्रों ने आत्महत्या की

कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

Rajasthan: कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि दो मृतक बिहार के थे जबकि एक किशोर मध्य प्रदेश का निवासी था. उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के सिलसिले में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले नीट परीक्षार्थी अंकुश आनंद (18) और गया जिले के जेईई अभ्यर्थी उज्ज्वल कुमार (17) के रूप में हुई है. यह भी पढ़े: Bihar Accident: बिहार के कैमूर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 35 घायल

उन्होंने बताया कि बिहार निवासी दोनों छात्र जवाहर नगर पुलिस थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में एक ही मकान में पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में रहते थे और दोनों के शव सोमवार सुबह अपने-अपने कमरे में पंखे से लटके मिले.उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे प्रणव वर्मा (17) ने कुन्हारी थाना क्षेत्र के अपने छात्रावास में रविवार देर रात कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसी मौत हो गई.

पुलिस इन मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड