एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अहमदाबाद में एक इमारत में मौजूद तीन दुकानों में लगी आग, आठ लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में बुधवार सुबह एक इमारत में स्थित तीन दुकानों में आग लग गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अहमदाबाद में एक इमारत में मौजूद तीन दुकानों में लगी आग, आठ लोगों को बचाया गया

अहमदाबाद, तीन फरवरी अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में बुधवार सुबह एक इमारत में स्थित तीन दुकानों में आग लग गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि परिसर से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े छह बजे तीन मंजिला भवन के निचले तल पर स्थित दुकानों में लगी।

अहमदाबाद के कार्यवाहक मुख्य दमकल अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि इमारत के ऊपरी दो तलों पर आवास बने हुए हैं। निचले तल पर आग लगने से धुआं ऊपर के फ्लैट में चला गया।

उन्होंने बताया, ‘‘इमारत में बने घरों में फंसी चार महिलाओं समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।’’ उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि कुछ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).