देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दंतेवाड़ा, 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर तीन नक्सलियों, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष नंदा राम सोढ़ी (31 वर्ष), जनताना सरकार अध्यक्ष जटेल मड़काम (22 वर्ष) और चेटना नाट्य मंडली के अध्यक्ष रंजीश मुचाकी (30 वर्ष) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 541 नए केस पाए गए, 14 की मौत: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर समर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों के व्यक्ति जो नक्सली संगठन में सक्रिय हैं उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत पिछले चार माह में 55 इनामी माओवादियों समेत कुल 202 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत आज आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10—10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी गई

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू