देश की खबरें | पंजाब की अंबाला केंद्रीय जेल में खाना बनाते समय कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की अंबाला केंद्रीय जेल में एक प्रेशर कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलस गये।
अंबाला (पंजाब), 16 अप्रैल पंजाब की अंबाला केंद्रीय जेल में एक प्रेशर कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलस गये।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को जेल के रसोई घर में जब कैदी खाना पका रहे थे तब यह घटना घटी।
पुलिस के अनुसार दो कैदी गंभीर रूप से झुलस गये हैं और उन्हें चंडीगढ़ के स्नातोकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमआर) भेज दिया गया है।
उसने बताया कि जब निर्धारित समय पर कुकर से सीटी नहीं बजी तो एक कैदी ने चेक करने के लिए उसका ढक्कन खोला, इसी बीच कुकर फट गया और उसकी अंदर का खौलता खाद्य पदार्थ उनपर जा गिरा।
पुलिस के मुताबिक तत्काल जेल अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गयी जो घायल कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले गये।
उन्होंने बताया कि एक कैदी को प्राथमिक उपचार के बाद जेल वापस भेज दिया गया जबकि बाकी दो को पीजीआईएमआर ले जाया गया क्योंकि वे करीब 30 फीसद झुलस गये थे।
अंबाला केंद्रीय जेल के अधीक्षक लखबीर सिंह बरार ने बताया कि शुक्रवार रात को यह घटना तब घटी जब तीनों कैदी खाना पका रहे थे। उन्होंने बताया कि झुलस गये कैदियों की हालत स्थिर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)