एजेंसी न्यूज

UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया जिले में एक मुख्य आरक्षी सहित तीन पुलिसकर्मियों को दुर्व्यवहार करने तथा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया (उप्र), 8 जून : बलिया जिले में एक मुख्य आरक्षी सहित तीन पुलिसकर्मियों को दुर्व्यवहार करने तथा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बैरिया थाने में कार्यरत आरक्षी मनीष गोड़ और प्रियव्रत गोड़ पर चोरी के मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने के लिए एक व्यक्ति को बैरिया पुलिस चौकी पर बुलाकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था. यह भी पढ़ें : भावनाएं आहत होती हैं तो शाकाहारी व्यक्ति मांसाहारी भोजनालय से भोजन खरीदता क्यों है: उपभोक्ता आयोग

उन्होंने बताया कि इसी तरह नगरा थाने पर कार्यरत मुख्य आरक्षी अजय कुमार त्रिपाठी पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने में लाये जाने के दौरान अभद्र का प्रयोग करने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप लगाये गये थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).