देश की खबरें | पशु तस्करों से साठगांठ के आरोपी तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में गोवंशीय पशुओं के तस्करों से साठगांठ के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
बलिया (उप्र), एक दिसम्बर बलिया जिले में गोवंशीय पशुओं के तस्करों से साठगांठ के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि मुख्य आरक्षी रामाश्रय यादव के साथ ही दो आरक्षी दीना नाथ यादव और रणजीत यादव को गोवंशीय पशुओं के तस्करों से साठगांठ को लेकर प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े | बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं हने पर सियासत गर्म.
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले में सीधी संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के निर्देश पर मऊ जनपद की सीमा से संलग्न थानों के पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव द्वारा की जा रही है।
यादव ने बताया कि जांच में इन पुलिस कर्मियों द्वारा गोतस्करों से बातचीत किए जाने के सबूत मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बलिया पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल दीपनारायण पासवान को गोवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त होने के कारण देवरिया जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में देवरिया में कांस्टेबल दीपनारायण पासवान के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है तथा आरक्षी पासवान को निलंबित किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)