देश की खबरें | झारखंड में ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्तियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सिमडेगा में रविवार को एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
सिमडेगा, 19 जनवरी झारखंड के सिमडेगा में रविवार को एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज शाम केरसई पुलिस थानाक्षेत्र के करंगागुड़ी के पास हुई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केरसई पुलिस थाने के प्रभारी रामनाथ राम ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहिया वाहन पर चार लोग सवार थे। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
मोटरसाइकिल दुर्घटनास्थल पर मिली।
मृतकों की पहचान अभिषेक तिग्गा, आशीष लाकड़ा और विक्रम बिलुंग के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20-25 वर्ष थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

