Kaushambi Road Accident: कार-ट्रक टक्कर में बच्ची समेत तीन व्यक्तियों की मौत, छह अन्य घायल
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर बारात से वापस आ रही तेज रफ्तार कार एवं खड़े एक ट्रक में टक्कर हो जाने से सात वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य छह लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
कौशांबी (उप्र), 5 मार्च : कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर बारात से वापस आ रही तेज रफ्तार कार एवं खड़े एक ट्रक में टक्कर हो जाने से सात वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य छह लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
सिराथू के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी कस्बा से एक बारात फतेहपुर जिले के हथगांव गई थी. उन्होंने कहा कि आज सुबह बारात से वापस लौटते समय चालक को झपकी आ जाने के कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. यह भी पढ़ें : ‘परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा’, पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि कार में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया. विश्वकर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने दिव्यांशी (सात), हरेंद्र शर्मा (55) तथा राजकुमार (45) को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल छह लोगों में से चार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

