देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में ट्रैक्टर पलटने से तीन व्यक्तियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिमला, 10 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना जवाली उपमंडल में हुई।
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर हरसर सोसायटी-चादर लिंक रोड पर पलट गया। उसने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में भिंड गांव के संगम कुमार (22), जैंद गांव के सूरज कुमार (27) और पनालथ गांव के रोमित सिंह (31) की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रतन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

