देश की खबरें | डोडा में आतंकी हमले के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में हाल ही में हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों की गतिविधियों के सिलसिले में सुरक्षाबलों ने एक युगल समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

जम्मू, 18 जून जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में हाल ही में हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों की गतिविधियों के सिलसिले में सुरक्षाबलों ने एक युगल समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

अधिकारियों का मानना ​​है कि जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तीन से चार आतंकवादियों का एक समूह मौजूद है।

भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर चत्तरगला के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त जांच चौकी पर 11 जून की रात को, आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए थे।

बुधवार शाम को जिले के गंडोह इलाके के कोटा टॉप गांव में तलाशी दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने डोडा जिले के जय इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि तीनों में एक जोड़ा और एक किशोर शामिल है, जिन पर आतंकवादियों को भोजन उपलब्ध कराने और सुरक्षा बलों को उनकी गतिविधियों की सूचना नहीं देने का संदेह है। सूत्रों ने बताया कि तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले, पुलिस ने बताया था जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पिछले सप्ताह चार आतंकवादी हमले हुए, जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान और दो आतंकवादियों सहित 10 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए। ये हमले रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\