देश की खबरें | आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ साजिश रचने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारत के खिलाफ हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए देश में भोलेभाले युवाओं को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाने और उनकी भर्ती करने की आतंकी संगठन आईएसआईएस की साजिश में कथित तौर पर संलिप्त रहने को लेकर दक्षिण कश्मीर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर, 12 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारत के खिलाफ हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए देश में भोलेभाले युवाओं को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाने और उनकी भर्ती करने की आतंकी संगठन आईएसआईएस की साजिश में कथित तौर पर संलिप्त रहने को लेकर दक्षिण कश्मीर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनआईए प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जांच एजेंसी द्वारा सात स्थानों पर छापे मारने के बाद तीन लोगों, उमर निसार, तनवरी अहमद भट और रमीज अहमद लोन को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। वे सभी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्थित अचबल के रहने वाले हैं।

यह मामला एनआईए ने भारती दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत 29 जून को दर्ज किया था।

विभिन्न युद्धग्रस्त क्षेत्रों से आईएसआईएस आतंकवादियों के साथ भारत में संचालित हो रहे आईएसआईएस सदस्यों छद्म ऑनलाइन पहचान के जरिए एक नेटवर्क तैयार किया है, जिसमें आईएसआईएस से संबंधित दुष्प्रचार सामग्री प्रसारित की जा रही है ताकि युवाओं को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया जा सके और उनकी आतंकी संगठन में युवाओं की भर्ती की जा सके।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक भारत केंद्रित ऑनलाइन दुष्प्रचार सामग्री मासिक आधार पर प्रकाशित की गई ताकि भोलेभाले युवाओं को उकसाया जा सके और उन्हें कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जाया जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों के परिसरों में छापेमारी के दौरान एनआईए ने बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज , कई डिजिटल उपकरण और आईएसआईएस के ‘लोगो’ वाले टी शर्ट जब्त किये।

जब्त सामग्री की शुरूआती जांच से यह खुलासा हुआ है कि वे आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य हैं और ऑनलाइन पत्रिका (वीओएच) के जरिए उकसाने वाली सामग्री फैलाने के लिए साइबर जगत का इस्तेमाल कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी