एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम खेत में काम कर रहे पति-पत्नी और पुत्र की बिजली गिरने से मौत हो गई।

देश की खबरें | बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), एक सितंबर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम खेत में काम कर रहे पति-पत्नी और पुत्र की बिजली गिरने से मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोफीपुर गांव के रहने वाले हीराराम (63) अपनी पत्नी फूलमती (60) और पुत्र रमेश कुमार (31) के साथ आज शाम खेत में धान की निराई कर रहे थे, उसी दौरान अचानक बादल गरजने के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर तीनों बुरी तरह घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

उपजिलाधिकारी जखनिया आशुतोष कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से इस संबंध में तय अनुग्रह राशि मृतकों के परिजन को दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).